फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six locations have been identified for biometric verification of wheat farmers at Ladwa grain market.

Kurukshetra News: लाडवा अनाज मंडी में गेहूं किसानों की बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए छह स्थान निर्धारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Six locations have been identified for biometric verification of wheat farmers at Ladwa grain market.
लाडवा। सरकार ने इस बार किसानों के लिए एक एप जारी की है। इस एप से किसान स्वयं गेटपास भी बना सकते हैं। इसके अलावा सभी गेटों पर गेटपास बनाने के लिए टीमें भी नियुक्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए भी छह स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि किसानों की बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए मार्केट कमेटी लाडवा, अनाज मंडी धर्मशाला गेट नंबर 2, दुकान नंबर 3 विस्तार मंडी लाडवा, दुकान नंबर 47 मंडी प्रधान अनाज मंडी, दुकान नंबर 54, दुकान नंबर 101-ए अनाज मंडी लाडवा को निर्धारित किया गया है। किसानों को सबसे पहले गेट पास तैयार करवाना होगा। किसान अपने मोबाइल से स्वयं भी गेटपास बना सकता है। गेटपास के बाद किसानों की बायोमीट्रिक की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों की बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही किसान की फसल का डाटा ई-खरीद पोर्टल पर जाएगा। यदि किसान की बायोमीट्रिक नहीं होगी तो डाटा ई-खरीद पोर्टल पर दिखाई नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी के गेट नंबर- एक, गेट नंबर दो, गेट नंबर तीन, विस्तार मंडी गेट, सब्जी मंडी प्लेटफाॅर्म, शंकर राइस मिल, जेएमएन राइस मिल, मोहन राइस मिल, जय अंबे राइस मिल, एबी राइस मिल में गेटपास बनाने के लिए दो-दो टीमों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed