फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six lakhs grabbed in the name of sending them to Germany, the couple along with the son nominated

जर्मनी भेजने के नाम पर हड़पे छह लाख, दंपति सहित बेटा नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs grabbed in the name of sending them to Germany, the couple along with the son nominated
गांव बारना निवासी एक व्यक्ति ने हिमाचल के रहने वाले दंपति समेत तीन लोगों पर बेटे को जर्मनी भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर दंपति सहित उसके बेटे को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बेटे को यूक्रेन से जर्मनी भेजने का आश्वासन दिया था। वहीं पैसे मांगने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में प्यारा लाल वासी बारना ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसने अपने बेटे विजय को यूक्रेन में भेजा था। यहां से उसका बेटा जर्मनी जाना चाहता था। यूक्रेन में उसके बेटे की बातचीत हिमाचल प्रदेश की रहने वाले बबनीत सिंह, उसके पिता कुलदीप सिंह व मां दलविंद्र कौर वासी के साथ हुई थी। बबनीत ने उसे जर्मनी भेजने का आश्वासन दिया था। इसके एवज में छह लाख रुपये की मांग की थी। बातचीत होने के बाद आरोपी बबनीत अपने माता-पिता के साथ उसके घर गांव बारना आए थे। तय सौदे के तहत उसने अलग-अलग समय पर 4.18 लाख रुपये की राशि गांव बारना वासी टहल सिंह के पीएनबी खाते से आरोपियों को दे दी थी। वहीं बकाया राशि 1.82 लाख रुपये पिपली में दिए थे। आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उसका बेटा जर्मनी में होगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसके बेटे को जर्मनी नहीं भेजा गया। जब उसने राशि व कागजात वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और दोबारा फोन करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed