फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   six accused of interstate thief gang arrested

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
six accused of interstate thief gang arrested
पुलिस ने काबू किये छह आरोपी। - फोटो : Kurukshetra
पुलिस की सीआईए-1 की टीम ने चार दर्जन से अधिक एटीएम चोरी, भैंस चोरी, ट्रक, टैक्टर व उनके टायर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से पूछताछ कर करीब एक लाख रुपये बरामद किये हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपियों को चार अगस्त को गिरफ्तार किया था, जो तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिये गए थे। बताया कि पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के आरोपी फरमान वासी बेगी नाजर, रुकमदीन उर्फ रुकमा वासी बेगी शाहपुर, जिसान वासी बेगी रुस्तम, जाबिर बेगी शाहपुर, इकराम उर्फ गुडफोड़ वासी बेगी नाजर व गुलशेर उर्फ काला वासी पभारी थाना जठलाना जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बताया कि 24 फरवरी को चंडीगढ़ निवासी अनिल कुमार पुत्र बाबूराम ने पुलिस पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि वह एजीएस कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक है, जिसके अंतर्गत कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के पांच जिले आते हैं। 23/24 फरवरी की रात को पिहोवा से अज्ञात चोर एटीएम उखाड़कर ले गए। एटीएम में 14 लाख 17 हजार 500 रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक राज पाल को सौंपी गई, लेकिन गंभीर मामला देखते हुए इसकी जांच सीआईए-1 व 2 को सौंपी गई। सीआईए-1 के प्रभारी निरीक्षक गुरविंद्र सिंह के निर्देश में जांच एएसआई प्रेम चंद, हवलदार सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह व विजय कुमार को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फरमान, रुकमदीन उर्फ रुकमा , जिसान, जाबिर, इकराम उर्फ गुडफोड़ व गुलशेर उर्फ काला जींद व कुरुक्षेत्र की जेलों में बंद हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में पेश किया। जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपियों ने रिमांड अवधि के दौरान पुलिस की पूछताछ पर स्वीकार किया कि उनका 20/25 लड़कों को गिरोह जो अलग-अलग ग्रुप बनाकर पंजाब, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, जींद आदि जिलों करीब चार दर्जन एटीएम चोरी, भैंस चोरी, ट्रक चोरी, ट्रैक्टर व खड़े ट्रकों के टायर चोरी की में वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। इनमें इकराम उर्फ गुडफोड़ पुत्र इस्लाम वासी बेगी नाजर जिला सहारनपुर को 2500 रुपये का ईनामी घोषित अपराधी किया हुआ था। इससे पूर्व 2500 रुपये का ईनामी घोषित अपराधी फरमान भी अपराध शाखा-1 ने गिरफ्तार किया था, जोकि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र का उद्घोषित अपराधी भी था। बताया कि इस गिरोह द्वारा कई बार पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ भी की जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed