{"_id":"6752116f206441a42d03d1a6","slug":"six-accused-of-assault-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127923-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मारपीट करने के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मारपीट करने के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पिपली। पुलिस ने मकान मालिक से मारपीट करने के तीन नाबालिग, एक महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी जरनैल सिंह, साहिल समेत महिला व नाबालिग आरोपियों को जमानत दे दी।
थाना सदर में चार दिसंबर को दर्ज शिकायत में रविंद्र कुमार निवासी प्रतापगढ़ ने बताया था कि एक महिला अपने परिवार के साथ उसके मकान में किराए पर एक साल से रह रही थी। महिला ने पिछले तीन महीने का किराया नहीं दिया और उसका मकान खाली करके गांव में ही किसी दूसरे के मकान में चली गई थी। वह महिला से अपना किराया लेने गया तो महिला और अन्य ने उस पर डंडे व कस्सी से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
यातायात नियमों की अवहेलना पर 152 वाहनों के चालान
कुरुक्षेत्र। जिला यातायात पुलिस ने शहर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत 152 वाहनों के चालान किए गए। शहर यातायात प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गलत पार्किंग के 16, गलत दिशा में गाड़ी चलाने के 17, बिना हेलमेट-19, ट्रिपल राइडिंग के नौ, तेज गति से वाहन चलाने के 18, ब्लैक फिल्म के दो, लाइन चेंज के 42, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने के पांच, गलत नंबर प्लेट के 22 समेत कुल 153 वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही बगैर कागजात वाले एक वाहन को जब्त भी किया गया है। इन वाहन चालकों पर दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया।