{"_id":"65d5c7194c71bd19c90bcb4a","slug":"situation-calm-at-tukar-and-kumhar-majra-border-of-kurukshetra-adjoining-punjab-police-increased-security-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: पंजाब से लगते टयूकर व कुम्हार माजरा बार्डर पर फिलहाल हालात शांत, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: पंजाब से लगते टयूकर व कुम्हार माजरा बार्डर पर फिलहाल हालात शांत, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Wed, 21 Feb 2024 03:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:19 PM IST
सार
दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर किसानों को रोकने के लिए किलेबंदी की हुई है। गुरनाम चढूनी गुट भी सुबह से ही लगातार बैठकें कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बाद कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला में शंभू बार्डर पर भले ही किसानों की हलचल बढ़ गई है, लेकिन कुरुक्षेत्र में पंजाब से लगती सीमा पर टयूकर व कुम्हार माजरा बार्डर पर फिलहाल शांति कायम है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह से हर हालात से निपटने के लिए अलर्ट है। दोनों जगहों पर सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौक़े पर तैनात तो वहीं हर हालात पर निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
उधर दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर किसानों को रोकने के लिए किलेबंदी की हुई है। शंभू बार्डर पार किया तो किसान यहां पहुंचेंगे, जिन्हें रोकने के लिए हर संभव प्रबंध किए गए हैं। 500 जवानों को तैनात किया हुआ है तो वहीं सात लेयर की नाकेबंदी आरसीसी दीवारों के साथ की गई है।
विज्ञापन
गुरनाम चढूनी गुट भी सुबह से ही लगातार बैठकें कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बाद कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल चढूनी गुट की ओर से कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है। प्रवक्ता राकेश बैंस का कहना है कि अभी पूरे हालात पर नजरें टिकाई हुई है और और चर्चा जारी है। दूसरी ओर डीसी शांतनु शर्मा व एसपी एसएस भौरिया का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन