फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SIR: 810 BLOs deployed and 85 supervisors engaged, yet the target remains miles away.

एसआईआर : 810 बीएलओ मैदान में उतारे, 85 सुपरवाइजर लगाए फिर भी लक्ष्य कोसों दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
SIR: 810 BLOs deployed and 85 supervisors engaged, yet the target remains miles away.
कुरुक्षेत्र। बीएलओ गोबिंदमाजरा गांव में मतदाताओं को फार्म देते व समझाते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। कहीं भीषण गर्मी के चलते घरों के दरवाजे बंद मिल रहे हैं तो कहीं उम्मीद अनुसार लोग सहयोग नहीं कर रहे। इसी बीच अब शुरू हुआ धान रोपाई का सीजन भी आड़े आ गया है। ऐसे में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य बीएलओ के लिए चुनौतीपूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

जिले की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में 810 बीएलओ फील्ड में उतारे गए हैं तो वहीं 85 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं। फिलहाल बीएलओ की ओर से एन्यूमरेशन फार्म ही घर-घर जाकर बांटे जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए 20 जून तक का लक्ष्य तय किया गया है। इसके बाद मतदाताओं द्वारा भरे जाने वाले ये फार्म वापस लिए जाने हैं तो उनका डाटा भी साइट पर फीड करना होगा। बीएलओ की माने तो लोग घरों पर सुबह व शाम के समय ही मिल पाते हैं। दोपहर को गर्मी अधिक होने के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकलते। यहां तक कि गांवों की गलियां सुनसान मिलती है। कई-कई बार दरवाजा खटखटाए जाने के बावजूद लोग बाहर नहीं निकलते तो वहीं कई लोग एतराज भी जताते हैं। यही नहीं अब 15 जून से धान रोपाई का सीजन शुरू हो चुका है, जिसके चलते किसान व मजदूर वर्ग दिन भर खेतों में ही रहने लगा है। ऐसे में घरों पर कोई नहीं मिलता और कहीं सिर्फ महिलाएं ही घर पर मिलती है, जो पुरुषों के आने के बाद ही फार्म देने की बात करती है। ऐसे में फार्म देने के लिए ही बार-बार चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं। हालांकि अब तक जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में सवा लाख से ज्यादा फार्म मतदाताओं को बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed