फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SIM and mobile recovered from jail lockup

Kurukshetra News: जेल में बंद हवालाती से सिम और मोबाइल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
SIM and mobile recovered from jail lockup
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में बंद हवालाती से जांच के दौरान एक सिम बरामद हुई। पूछताछ के बाद आरोपी अजय शर्मा निवासी वशिष्ठ कॉलोनी ने जेल से ही एक मोबाइल भी बरामद कराया। हालांकि मोबाइल टूटा हुआ था।
विज्ञापन

आरोपी लड़ाई-झगड़े के आरोप में जेल में बंद है। थाना शहर में दर्ज शिकायत में जिला जेल उप-अधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सहायक उप जेल अधिकारी श्रीपाल ने गुप्त सूचना पर व गुप्तचर विंग में तैनात वार्डर जसबीर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हवालाती अजय शर्मा की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हवालाती के हरे रंग के लोअर की जेब से एक मोबाइल सिम बरामद हुई। हवालाती से गहन पूछताछ करने के बाद आरोपी ने ब्लॉक नंबर दो के बाहर लगे पीपल के पेड़ के नीचे से एक मोबाइल बरामद कराया। हालांकि मोबाइल टूटा हुआ था। आरोपी ने कबूल किया कि यह मोबाइल उसका ही है और यहां पर छिपाया था। अजय शर्मा आदतन आरोपी है और उस पर लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले भी जेल में रह चुका है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय शर्मा के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed