{"_id":"654bfc3e13d4b784250ca605","slug":"signature-campaign-continues-against-giving-land-to-sikh-museum-in-theme-park-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-8323-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: थीम पार्क में सिख संग्रहालय को जमीन दिए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: थीम पार्क में सिख संग्रहालय को जमीन दिए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान जारी
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में सिख संग्रहालय के लिए जमीन दिए जाने का विरोध लगातार जारी है। समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान के नेतृत्व में चलाया जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को पाल गड़रिया धर्मशाला व आसपास के एरिया में यह लोगों से हस्ताक्षर करवाए गए। इस दौरान समाज के नवनियुक्त प्रधान शमशेर बड़थल ने कहा कि यह शहर का सबसे मुख्य पार्क है और इसका कोई भी धर्म, समाज, राजनीतिक पार्टी व अन्य संस्थान प्रयोग कर सकता है। अब तक अनेक बड़े आयोजन यहां होते आए हैं। ऐसे में यहां इस पार्क की जमीन दिया जाना गलत है। इस पार्क से जमीन दिए जाने की यह नई परंपरा भी शुरू होगी और शहर को बड़े आयोजन करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं समाज के पूर्व प्रधान रमेश कुमार ने भी रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
अभियान के संयोजक अशोक शर्मा पहलवान ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। वे किसी संस्था व सिख संग्रहालय का विरोध नहीं कर रहे जबकि पार्क की जमीन बचाने के लिए प्रयास में लगे हैं। शहर भर के दुकानदार व आम लोग उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए हस्ताक्षर अभियान से जुड़ रहे हैं। अब तक करीब एक हजार लोग हस्ताक्षर कर चुके हैँ। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकार व प्रशासन को इस पर पुर्नविचार करना चाहिए। सिख संग्रहालय के लिए शहर में किसी भी अन्य जगह पर जमीन दी जा सकती है। इस दौरान रामजनक किरमिच, रमेश करनाल, मेहर सिंह, राजेश कुमार, अवतार सिंह, सुरेश पाल, देवा, मुनीष, गोरा सिंह, सागर सिंह सहित पाल समाज के अन्य लोग भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।