फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Shyam Tali Kirtan and Bhandara organized, Kurukshetra

मेरा दिल तुझ पे कुरबान मुरलिया वाले रे....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shri Shyam Tali Kirtan and Bhandara organized, Kurukshetra
श्री श्याम ताली कीर्तन के दौरान मौजूद श्यामप्रेमी । संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। समस्त श्याम प्रेमी परिवार की ओर से मंगलवार देर सांय नया बस स्टैंड के शिव मंदिर में 397वां श्री श्याम ताली कीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि ताली कीर्तन में अनुज गौड़ एवं प्रेम प्रकाश परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने हाजिरी लगाई।
कार्यक्रम में श्याम प्रेमियों ने बारी-बारी से खाटू श्याम जी के भजन सुनाए। खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। दिनों-दिन श्याम प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। कीर्तन में प्रयास यह रहता है कि सभी भक्तों को भजन गाने का मौका मिल सके।
विज्ञापन

मेरा दिल तुझ पे कुरबान मुरलिया वाले रे..., हारे का तू है सहारा सांवरे..., तेरा किसने किया शृंगार सांवरे..., खाटू की गलियों में गूंज रहा जयकारा..., हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं और तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार... इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमियों ने कीर्तन किया। भजनों के बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ताली कीर्तन में प्रसाद एवं भंडारे की सेवा प्रेम प्रकाश परिवार की ओर से रही। श्याम आरती में पुजारी रमण शर्मा, अरुण गोयल, गौरव गुप्ता, अनुज सिंगला, संजय चौधरी, सुरेंद्र काठपाल,चंद्रमौलि गौड़, अरुण गौड़, कमल अरोड़ा, ललित चावला, राकेश कंसल, श्याम जुनेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed