फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shortage of security personnel in A Kuvi

Kurukshetra News: ए प्लस प्लस कुवि में सुरक्षा कर्मियों की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Shortage of security personnel in A   Kuvi
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार।
कुरुक्षेत्र। ए प्लस प्लस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सुरक्षाकर्मियों की कमी से जूझ रहा है, जिसका खामियाजा कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद न होने का नतीजा है कि हर दिन चोरी की घटनाओं से लेकर मारपीट के मामले भी सामने आ रहे हैं। उसके बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां सरेआम घूमती हैं तो वहीं इनमें सवार युवक फिल्मी स्टाइल में बिना किसी डर के वीडियो भी बनाते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में आधी रात को करीब 12 बजे नकाबपोश युवकों ने पुरुष छात्रावास के एक कमरे में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट भी की और उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हालांकि कुवि हॉस्टल प्रशासन द्वारा कुछ समय पहले पुरुष हॉस्टल परिसर के प्रवेश से बैरिगेड्स हटाकर गेट लगाया था ताकि बाहरी वाहनों को नियंत्रित किया जा सकें लेकिन गेट के लगने के बावजूद भी ऐसे बाहरी लोगों को परिसर में आना और घटना को अंजाम देकर जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। इसी तरह पहले भी कई बार हॉस्टल परिसर और कैंपस में मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे पहले भी छात्र नेता के साथ मारपीट का मामला और कई कर्मचारियों की साइकिल व अन्य सामान चोरी के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

असलियत ये है कि कुवि परिसर में 218 सुरक्षा कर्मियों की जगह महज 140 से ही काम चलाया जा रहा है। इनमें भी 20 कर्मी ऐसे हैं जो महज खानापूर्ति के लिए दूसरे विभागों से लिए गए। यहां तक कि विश्वविद्यालय पिछले एक साल से 78 कर्मियों की भर्ती के लिए कौशल रोजगार निगम की ओर आस लगाए हुए हैं। ये कर्मी कब तक भर्ती हो सकेंगे यह जवाब भी किसी अधिकारी के पास नहीं है। करीब 400 एकड़ में फैले कुवि परिसर में मात्र 140 सुरक्षाकर्मी है जो कि तीन शिफ्टों में तैनात रहते हैं, जबकि विवि में 218 सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता है। कुवि में 49 शैक्षणिक विभाग है और इसके अलावा अन्य ब्रांच, कार्यालय, छात्रावास और मुख्य द्वार है, जहां सुरक्षाकर्मियों का होना अनिवार्य है। नवंबर माह में कुवि की सुरक्षा से एक ही दिन में 43 कर्मी सेवामुक्त हो गए थे। प्रशासन ने सेवामुक्त हुए कर्मियों की पूर्ति करने के लिए अन्य विभागों के विभिन्न स्तर पर काम कर रहे कर्मियों की सेवाएं सुरक्षा के लिए लेनी शुरू की थी। ऐसे 20 कर्मियों को चयनित किया गया था जो अन्य विभागों में कार्यरत थे। उसके बाद आज तक भी कुवि में सुरक्षाकर्मियों की भर्ती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिए जा रहे प्रयास : डॉ. गुप्ता
मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की भर्ती को लेकर हरियाणा कौशल रोजगार निगम को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक भर्ती नहीं हो पाई है। सुरक्षाकर्मी अपना कार्य बेहतर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed