फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Short-term expansion will lay the basis of 2024 victory: OP Dhankhar

2024 की जीत का आधार रखेंगे अल्पकालिक विस्तारक : ओपी धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Short-term expansion will lay the basis of 2024 victory: OP Dhankhar
कुरुक्षेत्र। भाजपा के अल्पकालिक विस्तारक पार्टी की मजबूत आधारशिला रखते हुए 2024 के चुनाव को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे। विस्तारकों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद पांच दिन सभी विस्तारक शक्ति केंद्रों पर जाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के लिए सैनी धर्मशाला में आयोजित अल्पकालिक विस्तारक कार्यशाला के बाद पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी लोकसभाओं में अल्पकालिक विस्तारक योजना के तहत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा ने योजना तैयार की है कि हजारों की संख्या में हमारे अल्पकालिक विस्तारक सात दिन का समय दान करेंगे। पार्टी का संगठन पन्ना-पन्ना तक खड़ा हो गया है। ये विस्तारक दो दिन के प्रशिक्षण के बाद शक्ति केंद्रों पर जाकर संगठन गढ़े चलो के मंत्र को आत्मसात करते हुए उसे अधिक मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। बताया कि इसके अलावा वहां के राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का अध्ययन करते हुए वहां के लोगों मिलेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों व योजनाओं को बताएंगे। हरियाणा से पार्टी के 25 विधायक राजस्थान में सात दिनों का प्रवास करके आए हैं। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में समय देंगे।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली में शुरू हुए जी-20 शिखर सम्मेलन पर कहा कि आज का दिन भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है। पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर हैं। बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में आए हुए हैं। भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया की बेहतरी के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भोज पर नहीं बुलाने और एक राष्ट्र एक चुनाव पर कहा कि कांग्रेस को हर बात में राजनीति नहीं करनी चाहिए। एक देश, एक चुनाव से विकास को गति मिलेगी। सनातन धर्म पर अभद्र और गलत टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। देशभर में भी इसकी निंदा हो रही है। जो बेमेल नया गठबंधन बना है उसमें शामिल कांग्रेस सहित सभी दलों के लोगों को स्पष्ट करना चाहिए कि वे स्टालिन के बयान के साथ हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सांसद नायब सैनी ने कहा कि सशक्त नेतृत्व समाज एवं देश की सीमाओं की सुरक्षा की गारंटी है। मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आर्थिक आधार पर भारत विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विजन है कि सरकार की नीतियों को लागू करने का तभी फायदा होगा जब उस योजना का लाभ लाभार्थी तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed