फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shopkeepers and street vendors asked to remove encroachment

Kurukshetra News: दुकानदारों और रेहड़ी वालों से अतिक्रमण हटाने को कहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers and street vendors asked to remove encroachment
लाडवा। सीएम सिटी लाडवा में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज राम करण तथा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कमान संभाल ली है। दोनों अधिकारियों ने रामकुंडी व बाबैन रोड पर दुकानदारों व रेहड़ी पटरी वालों से बात कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएसपी ने रामकुंडी चौक पर निरीक्षण करते हुए कहा कि रामकुंडी चौक, बाबैन रोड तथा इंद्री चौक पर दुकानदारों व रेहड़ी पटरी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है जिस कारण जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि दुकानदार अपना सामान दुकानों में ही रखें। दुकानों के बाहर सामान रखने से न केवल आने जाने में परेशानी होती है बल्कि यातायात भी अवरुद्ध हो जाता है, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ वाहन चालक अपने वाहनों को सड़कों पर छोड़कर बाजार में व अन्य काम के लिए दफ्तरों में चले जाते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी वाहन चालक अपनी गाड़ी को सड़क पर खड़ा न करे। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कानूनों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसका वाहन भी इंपाउंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed