फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shopkeeper attacked with sticks, case registered, Kurukshetra

दुकानदार पर किया डंडों से हमला, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked with sticks, case registered, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाडवा मार्ग स्थित एक दुकान में घुस कर दुकानदार पर हमला करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भगवान नगर कॉलोनी निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिपली निवासी अशोक कुमार के साथ कुछ दिन पहले उसकी बहस हो गई थी। उसे मौके पर ही सुलझा लिया गया था। वह 11 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी दुकान बलदेव डायरी लाडवा रोड पिपली में काम कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक आए, जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे। तीनों युवकों ने उस पर डंडों व थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो बाहर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

तीनों हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वह दो युवकों को पहचानता है। इनमें एक पिपली निवासी अशोक था जो अब गांव दबखेड़ी में रहता है। दूसरा अशोक का साला नीरज था। जब वह दुकान से बाहर निकला तो उसे गांव बजीदपुर निवासी दीपक ने बताया कि तीनों आरोपी सफेद रंग की कार में निकले हैं। कार की पिछली नंबर प्लेट पर गारा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे उपचार के लिए सीएससी मथाना में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। घर जा कर उसने देखा कि उसके गले से सोने की चेन भी नहीं थी। उसने दुकान में भी तलाश की, मगर चेन नहीं मिली। उसे शक है कि उसकी चेन को नीरज ले गया है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर आरोपी नीरज, अशोक व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed