फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shital in cycle race and Arju wins in 400m

Kurukshetra News: साइकिल रेस में शीतल और 400 मीटर में आरजू ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shital in cycle race and Arju wins in 400m
कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उपायुक्त नेहा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस मार्ग में आने वाली हर समस्या और दिक्कत का मुकाबला करके अपने लक्ष्य को हासिल करना होगा।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने बताया कि साइकिल रेस में थानेसर की शीतल ने पहला स्थान हासिल किया और पिहोवा की आरुषि ने दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में सुखविंद्र कौर ने पहला स्थान हासिल किया और थानेसर की बलविंद्र कौर ने दूसरा तथा पिहोवा की अनिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में थानेसर की आरजू ने पहला स्थान, शाहाबाद की रजप्रीत कौर ने दूसरा और बाबैन की मन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 300 मीटर दौड़ में लाडवा की मोनिका पहले, थानेसर की मनीषा दूसरे और शाहाबाद की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही जबकि 100 मीटर दौड़ में थानेसर की नीरज ने पहला, बाबैन की मीनाक्षी ने दूसरा और लाडवा की रिंपी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने कहा कि प्रथम स्थान पर आने वाली खिलाड़ी को 4100 रुपए, द्वितीय को 3100 रुपए और तृतीय को 2100 रुपये की इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडब्लयूसी कृष्ण कुमार पांचाल, अंजू, मन्नु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed