फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shahabad's daughters capture overall trophy in international dance competition

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी पर शाहाबाद की बेटियों ने किया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Shahabad's daughters capture overall trophy in international dance competition
शाहाबाद। बच्चियों के साथ जानकारी देती नृत्य गुरु अंजू मिगलानी।
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। गोवा की राजधानी पणजी में अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ नागपुर के तत्वावधान में आयोजित भारत नृत्य महोत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता एवं उत्सव में इस बार भी नटराज कला केंद्र की नृत्यांगना बच्चियों ने खूब जलवा दिखाया। शास्त्रीय नृत्य के कथक संस्करण में छह पुरस्कारों सहित ओवरऑल ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। नृत्य गुरु अंजू मिगलानी ने बताया कि इस नृत्य प्रतियोगिता में देशभर से 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में नौ से 15 वर्ष तक की आयु के जूनियर वर्ग में जहां नटराज कला केंद्र की मन्नत, परिधि, अक्षिता, तमन्ना, प्राची, आराध्या, सानवी, अनन्या, शनाया, दिशा, हरनूर व जानवी ने समूह नृत्य में प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया वहीं 15 से 22 वर्ष की आयु के सीनियर वर्ग में वैदेही, हर्षिका परुथी, भाविनी, युक्ता, समृद्धि, निवेदिता, खुशी चोपड़ा, अमीषा, तनिष्का एवं हर्षिका बांगड़ ने भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंजू मिगलानी ने बताया कि तिगड़ी नृत्य में जहां खुशी, नव्या व समृद्धि ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं खुशी मनचंदा ने एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं नृत्य गुरु अंजू मिगलानी को भी नृत्य कलाकृति पुरस्कार यानी बेस्ट कोरियोग्राफर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि नृत्य गुरु अंजू मिगलानी पूर्व में भी दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed