फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shahabad team won silver medal in master hockey competition

Kurukshetra News: मास्टर हॉकी प्रतियोगिता में शाहाबाद की टीम ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shahabad team won silver medal in master hockey competition
शाहाबाद। गत दिवस अंबाला शहर के पुलिस लाइन हॉकी ग्राउंड में आयोजित हुई मास्टर हॉकी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के पुरुषों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शहर की टीम ने अपने पहले मुकाबले में यमुनानगर की टीम को 5-0 से पराजित कर विजय हासिल की। इसके बाद सेमीफाइनल में नरवाना की टीम को 4-2 से मात देकर टीम ने फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मैच में शाहाबाद की भिड़ंत अंबाला की टीम से हुई, जहां संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद शाहाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही और उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टीम में 60 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी नरेश कुमार, मलकीत सिंह, रविंद्र कुमार, जतिन अरोड़ा, प्रवीण, अमनदीप सिंह, मनोज कुमार, गुरप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह (गग्गू), संजीव राणा, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, चमन बंसल, अरुणदीप सिंह, नईम खान, संदीप कुमार, जगत पुष्कर और राकेश कुमार शामिल रहे। टीम के मैनेजर गौरव अरोड़ा और कोच राजकुमार राजा ने खिलाड़ियों को मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed