फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shahabad cooperative sugar mill tops in sugarcane crushing, sugar production and electricity export

Kurukshetra News: गन्ना पेराई, चीनी उत्पादन, बिजली निर्यात में शाहाबाद सहकारी चीनी मिल अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shahabad cooperative sugar mill tops in sugarcane crushing, sugar production and electricity export
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। स्थानीय सहकारी चीनी मिल ने गन्ना पेराई, शुगर रिकवरी, चीनी उत्पादन, बिजली निर्यात व गन्ना भुगतान के लिए प्रदेश में सर्वप्रथम स्थान हासिल किया है। अब तक यह चीनी मिल विभिन्न क्षेत्रों में 29 राष्ट्रीय अवार्ड व पांच राज्य स्तरीय अवार्ड जीत चुकी है जो आत्मनिर्भर भारत व किसानों की आय को दोगुना करने जैसे संकल्पों को साकार करने की एक मिसाल बनी है।
विज्ञापन


सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह द्वारा शाहाबाद सहकारी चीनी मिल का दौरा किया गया तथा मिल की स्थिति का जायजा लिया गया। मिल के प्रबंध निदेशक विरेंद्र चौधरी, एचसीएस व डिस्टलरी मैनेजर डाॅ. आरके सरोहा द्वारा उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राज्य की सभी सहकारी चीनी मिलों में गन्ना पेराई, शुगर रिकवरी, चीनी उत्पादन, बिजली निर्यात व गन्ना भुगतान के लिए प्रदेश में सर्वप्रथम रहने पर कैप्टन शक्ति सिंह ने मिल प्रबंधन को बधाई दी। कैप्टन सिंह द्वारा किसानों को किए गए समयबद्ध गन्ना भुगतान के लिए मिल के मुख्य लेखा अधिकारी राजीव कुमार धीमान के साथ-साथ मिल द्वारा अब तक की गई लगभग 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई तथा चीनी की 10.30 प्रतिशत रिकवरी के लिए मुख्य अभियंता सतबीर सिंह सैनी की सराहना की। मिल द्वारा अब तक 3.40 करोड़ बिजली यूनिट व 5.72 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है तथा उच्च स्तर की चीनी उत्पादन के चलते चीनी बिक्री के सर्वोत्तम रेट प्राप्त हो रहे हैं। कैप्टन शक्ति सिंह द्वारा एथेनॉल प्लांट चलाने के बारे में मिल के डिस्टलरी मैनेजर को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed