फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SGPC gave Rs 1.5 lakh to Miri Piri Institute for the treatment of poor patients.

Kurukshetra News: एसजीपीसी ने गरीब मरीजों के इलाज के लिए मीरी पीरी संस्थान को दिए डेढ़ लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
SGPC gave Rs 1.5 lakh to Miri Piri Institute for the treatment of poor patients.
शाहाबाद। मीरी पीरी संस्था के सदस्यों को सहायता राशि का चेक देते एसजीपीसी के वरिष्ठ उपप्रधान हरभ
शाहाबाद। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा मंगलवार को गरीब मरीजों के इलाज के लिए मीरी पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में डेढ़ लाख रुपये की राशि दी गई है। यह राशि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशन में वरिष्ठ उपप्रधान हरभजन सिंह मसाना ने मीरी पीरी संस्थान के कार्यकारी चेयरमैन रघुजीत सिंह विर्क और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संदीप इंदर सिंह चीमा को भेंट की।
विज्ञापन

मसाना ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहले भी समय-समय ऐसे समाज कार्य करती रही है। कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए वित्तीय मदद देना, जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता देना, शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को योगदान देना सहित कई समाज भलाई के कार्य निरंतर जारी है। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर, सचिव सुखमिंदर सिंह, सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज सुखविंदर सिंह, गुरुद्वारा इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed