कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए अंतिम वर्ष के सात विद्यार्थियों का प्लेसमेंट ड्राइव के तहत देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। चार विद्यार्थियों का चयन गोदरेज फाइनेंस में छह लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ है। तीन विद्यार्थियों का चयन एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में 4.75 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ है।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल मित्तल व प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. विवेक कुमार और डॉ. उत्कर्ष मंगल के निर्देशन में प्रशिक्षण व प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से उद्योग क्षेत्र से सशक्त समन्वय स्थापित करते हुए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। चयनित विद्यार्थियों में राशि, तान्या, राधिका और रोमी सैनी का प्रतिष्ठित कंपनी गोदरेज और हर्ष, लोकेंद्र व जसप्रीत कौर शामिल हैं।