{"_id":"5723b56a4f1c1b522ba92e56","slug":"sessions-judge-has-inspected-the-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेशन जज ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेशन जज ने किया जेल का निरीक्षण
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बतरा ने शाम पांच बजे अचानक जिला जेल करनाल का निरीक्षण किया।
उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिखा, विक्रम जीत जेएमआईसी करनाल, नीलम कुमारी जेएमआईसी कम सिविल जज करनाल व रजत वर्मा जेएमआईसी मौजूद रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नेे करनाल जेल में चल रहे प्रतिदिन प्रात:कालीन योग सत्र व सायं कालीन प्रार्थना कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बंदियों की ऊर्जा के सकारात्मक प्रयोग के लिए योग व ध्यान अनूठा प्रयास है।
उन्होंने विचाराधीन बंदियों के केसों के बारे में पूर्ण जानकारी ली तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा की देखरेख में चल रहे सी.आर.पी.सी.436ए. के केसों से संबंधित अभियान पर अपनी संतुष्टी जताई। इस अवसर पर जेल उप-अधीक्षक अशोक कुमार, रेशम सिंह व जेल चिकित्सा अधिकारी डा. दीपक दुग्गल व डा. राकेश मित्तल भी उपस्थित रहे।