फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seminar will be held on 15th in Shri Krishna Ayush University

Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विवि में सेमीनार 15 को होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Seminar will be held on 15th in Shri Krishna Ayush University
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 15 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयुर्टेक : इनोवेशन इन आयुर्वेदिक टेक्नोलॉजी विषय पर एक राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आधुनिक तकनीक और पारंपरिक आयुर्वेद के समन्वय को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) से डॉ. राहुल तनेजा और केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से डॉ. हेमंत पाणिग्रही एवं डॉ. बबीता यादव विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह सेमीनार तकनीकी नवाचारों को आयुर्वेद के क्षेत्र से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशेष अवसर पर आयुर्टेक मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी,जिसमें छात्र आयुर्वेद एवं तकनीकी नवाचारों पर आधारित मॉडल को प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed