Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Selected improvement proposals from among the students' suggestions

Kurukshetra News: विद्यार्थियों के सुझावों में से सुधार प्रस्तावों का किया चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Selected improvement proposals from among the students' suggestions
कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में आयोजित सात दिवसीय रिफॉर्म उत्सव 2026 के छठे दिन विद्यार्थियों के सुझावों के मूल्यांकन एवं चयन की गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की ओर से महाविद्यालय की समस्याओं और सुविधाओं में सुधार को लेकर दिए गए सुझावों की समीक्षा की गई। साथ ही व्यावहारिक सुधार प्रस्तावों का चयन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के सुझाव शिक्षण संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं को समझकर व्यावहारिक समाधान करना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है। डा. सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी रचनात्मक सुझाव देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गतिविधि में पुस्तकालय सुविधाओं, कक्षाओं में बिजली के बोर्ड व अन्य मूलभूत सुविधाओं, छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं और स्थायी सुझाव पेटिका स्थापित करने पर चर्चा हुई। सुझावों को शीघ्र लागू होने वाले और मध्यम अवधि के सुधारों में बांटकर प्राथमिकता तय की गई। कार्यक्रम नोडल अधिकारी सरीन छौक्कर की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर डा. सर्वजीत कौर, डा. तरुणा और प्रो. रिंकू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed