फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seed and pesticide sellers opened shops on the fifth day, strike postponed

Kurukshetra News: पांचवें दिन बीज व कीटनाशक विक्रेताओं ने खोली दुकानें, हड़ताल स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Seed and pesticide sellers opened shops on the fifth day, strike postponed
कुरुक्षेत्र। नए विधेयक के विरोध में उतरे बीज व कीटनाशक विक्रेताओें ने पांचवें दिन हड़ताल स्थगित कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिए गए फैसले के चलते दोपहर दो बजे बाद दुकानें खोल दी गईं। इससे बीज व कीटनाशक खरीद के लिए भटक रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार द्वारा घटिया व नकली बीज एवं कीटनाशक पर अंकुश लगाने के लिए नया विधेयक लाया गया है, जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। बीज व कीटनाशक विक्रेता इसके विरोध में उतर आए थे और इसके विरोध में हड़ताल शुरू कर दी थी। लगातार हड़ताल जारी रहने से किसानों को बीज व कीटनाशक खरीद करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की मानें तो गन्ने व मक्के की फसल के लिए इस समय सबसे ज्यादा कीटनाशक की जरूरत है लेकिन यह नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में फसल में नुकसान की आशंका बन गई थी।
विज्ञापन

उधर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद हड़ताल 14 अप्रैल तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद जैसे ही प्रदेश कार्यकारिणी फैसला करेगी उसी अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed