फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Security guard beaten by police at KU

केयू में पुलिसकर्मी ने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा

Sat, 24 May 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 24 May 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी ने धरोहर संग्रहालय में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट डाला। बाद में सारा दिन सुरक्षाकर्मी को केयूके थाने में बिठाकर रखा।
विज्ञापन


शाम को समझौता कर केस रफा-दफा कर दिया गया। शनिवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान एक पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहा था।

सभागार में आने वाले रास्ते के कट पर खडे़ पुलिसकर्मी के पास से जब धरोहर संग्रहालय हरियाणा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जाने लगा तो पुलिसकर्मी ने उसकी बाइक रुकवा ली।देखते ही देखते दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और पुलिसकर्मी ने सुरक्षाकर्मी को पीट डाला।
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षाकर्मी को आदर्श थाना केयूके ले गए। बता दें कि जब सुरक्षाकर्मी को थाने ले जाया जा रहा था तो पुलिसकर्मी ने उसे हथकड़ी भी लगा रखी थी। इस वक्त एक अन्य सुरक्षाकर्मी के ऐतराज जताने पर पुलिसकर्मी ने हथकड़ी खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा दिन सुरक्षाकर्मी को आदर्श थाने में बिठाकर रखा गया। सिक्योरिटी सुपरवाइजर गुलजार थाने में पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की।

फिर कहीं जाकर मामला सुलझा और समझौता करा दिया गया। इस बारे में सुपरवाइजर गुलजार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों झड़प हो गई थी और अब मामला सुलझा लिया गया है।


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. डीएस संधू ने कहा कि किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी में झड़प हुई है।

यह मामला केयू प्रशासनिक अधिकारियों के नोटिस में है। फिलहाल इसमें कुछ नहीं हुआ है क्योंकि दोनों में समझौता हो गया है।

जिस सुरक्षाकर्मी से पुलिसकर्मी ने मारपीट की उसकी ड्यूटी धरोहर संग्रहालय हरियाणा में है। शनिवार को सुबह वह अपनी ड्यूटी पर ही जा रहा था कि अचानक पुलिसकर्मी ने उसकी बाइक रुकवा ली और फिर उनमें झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed