फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused of supplying illegal weapons arrested

Kurukshetra News: अवैध हथियार सप्लाई करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Second accused of supplying illegal weapons arrested
कुरुक्षेत्र। पिछले महीने देसी पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए विक्की सोढ़ी गिरोह के सदस्य की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने के एक और आरोपी को गिरफ्तार है। इस मामले में पुलिस सप्लायर पारस निवासी झांसा सहित दो आरोपियों को काबू कर चुकी है। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर गुलडेरा गांव के टी-प्वाइंट से दिलबाग उर्फ बग्गा निवासी हेलवा को एक देसी पिस्टल व दो कारतूस के साथ काबू किया था। आरोपी दिलबाग उर्फ बग्गा के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मामले की आगामी जांच के दौरान सीआईए-एक ने हथियार सप्लाई करने के आरोपी विशाल उर्फ विक्की को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया था। आगामी जांच के दौरान टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने के दूसरे आरोपी पारस को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को दोबारा कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed