फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused of fraud of 5.76 lakh in the name of sending to Canada arrested

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 5.76 लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Second accused of fraud of 5.76 lakh in the name of sending to Canada arrested
कुरुक्षेत्र। वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के नाम पर 5.76 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी रवि शर्मा उर्फ रुद्र हाल निवासी रालिया टावर ढकौली जिला मोहाली (पंजाब) के कब्जे से 51 हजार रुपये बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने 30 जून को आरोपी कपिल शर्मा उर्फ गैरी उर्फ कप्पू निवासी अमृतसर को गिरफ्तार करके सवा लाख रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में राजेश कुमार निवासी दुर्गा नगर ने बताया था कि उसकी लक्ष्मण कॉलोनी में आयुर्वेदिक दवा की दुकान है। इस पर सेक्टर सात निवासी रवि शर्मा आता था। रवि ने उसे वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा दिया था। 13 जनवरी 2022 को आरोपी को 50 हजार रुपये लेकर 19 जनवरी को उसे कनाडा की एक कंपनी का जाॅब ऑफर लेटर दिया था। इस लेटर को देने के नाम पर 50 हजार लिए थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने चंडीगढ़ में उसकी मुलाकात करण ढींढसा व कपिल शर्मा से कराई थी। उसके बाद आरोपियों ने उससे फीस के नाम पर 25 हजार, मेडिकल के 8500 रुपये, वर्क परमिट की फीस दो लाख 25 हजार 600 रुपये सहित अलग-अलग समय पर एक लाख रुपये, 82 हजार रुपये, 40 हजार रुपये, 28 हजार 500 रुपये व 60 हजार रुपये सहित कुल 5.76 लाख रुपये लिए थे, मगर आरोपियों ने उसे कनाडा नहीं भेजा। आरोपियों को दिया जॉब ऑफर लेटर भी फर्जी पाया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए कपिल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी रवि को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed