फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   second accused of fraud arrested

कनाडा भेजने के नाम पर चार लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
second accused  of fraud arrested
पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर चार लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में शामिल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक कपूर वासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस एक आरोपी युवती योगिता उफ साक्षी निवासी सिविल लाइन जालंधर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि दिनांक 6 मार्च को राजेश कुमार पुत्र अजयपाल वासी आकाश नगर सलारपुर रोड ने शिकायत में कहा कि उसे इंटरनेट पर लोगों को विदेश भेजने का काम करने वाली एक फर्म की जानकारी मिली थी। जब उसने फोन पर संपर्क किया तो उसकी बातचीत योगिता के साथ हुई। योगिता ने उसे बताया कि उसकी विदेशों में अच्छी जान पहचान है और जालंधर में उनका कार्यालय है। वह छह लाख चालीस हजार रुपये में उसे कनाडा भेज देगी। इसके अलावा नौकरी लगवाने के लिए दो साल का वर्क परमिट भी दिलवा देंगी। उसे एक लाख 60 हजार रुपये पहले देने होंगे और बकाया राशि चार लाख 80 हजार रुपये उसके वेतन से दो साल तक काटते रहेंगे। उसने उसके बताए सुमित खन्ना के नाम से बैंक अकाउंट नंबर में दो हजार रुपये डाल दिए थे। इसी दौरान उसके अन्य साथी देवी दयाल पुत्र मुंशी राम वासी झांसा रोड व रविप्रकाश पुत्र राम करण निवासी गांव धुराला ने भी कनाडा जाने की इच्छा जताई और योगिता से बातचीत करके सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद योगिता ने उन सभी से उनको कनाडा भेजने के नाम पर चार लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए, लेकिन उनको कनाडा नहीं भेजा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवती योगिता को गिरफ्तार करके पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस धोखाधड़ी में शामिल उनका एक साथी दीपक कपूर शामिल है, जो कि इस समय मय लुधियाना जेल में बंद है। पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। उसे रिमांड अवधि के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed