{"_id":"68d5a11114c720f8c906d792","slug":"search-intensified-for-the-third-accused-in-the-firing-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-142762-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गोलीबारी के तीसरे आरोपी बदमाश की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गोलीबारी के तीसरे आरोपी बदमाश की तलाश तेज
सार
लाडवा में शराब ठेके पर गोलीबारी मामले के तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घायल आरोपी अमन अस्पताल में है, जिससे पूछताछ के बाद जल्द खुलासे की उम्मीद है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विस्तार
लाडवा। गत 14 सितंबर की रात को शराब ठेके पर गोलीबारी करने के तीसरे आरोपी की तलाश में आठ से 10 विशेष टीमें लगातार जांच कर रही हैं जबकि मुठभेड़ में घायल आरोपी अमन की गिरफ्तारी ऑपरेशन के कारण अभी तक नहीं हो पाई है। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर पुलिस संयुक्त रूप से तीसरे साथी को दबोचने के लिए दबिश बढ़ा रही हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर नोनी राणा ने रजत व अमन को देसी पिस्टल उपलब्ध करवाई थी और दहशत फैलाने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। रकम बंटवारे की जांच जारी है। 19 सितंबर की रात लाडवा में अमन को दोनों टांगों में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया जबकि यमुनानगर के रादौर में रजत मुठभेड़ में मारा गया।
अमन को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को उसकी टांगों का ऑपरेशन हुआ। चिकित्सकीय देखरेख में ही पूछताछ संभव होने से तीसरे आरोपी का सुराग लगाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि अमन से पूछताछ में सुपारी और गैंग के नेटवर्क के राज खुलेंगे।
विज्ञापन
डीएसपी रणधीर सिंह ने कहा कि अपराध को पनपने नहीं देंगे, तीसरा आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। क्षेत्र में दहशत के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है, फिलहाल शांति है।