{"_id":"61cb7751c73ae30a33286b7e","slug":"scuffle-with-bus-drivers-for-unloading-passengers-midway-kurukshetra-news-knl94290122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस चालकों और सवारियां के बीच हुई हाथापाई, गंतव्य स्थान तक न पहुंचाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस चालकों और सवारियां के बीच हुई हाथापाई, गंतव्य स्थान तक न पहुंचाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।प्राइवेट बस चालकों पर रोषित होती सवारियां।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। बस स्टैंड के पास शाम के समय प्राइवेट बस चालकों और बस सवारियों के बीच झड़प हो गई। झड़प इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर रणदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
यहां सवारियों ने आरोप लगाया कि वह अमृतसर व लुधियाना जाने के बस में सवार हुए थे और पूरा किराया भी परिचालक को दिया था, लेकिन वह बस करनाल में आकर रुकी और बस के संचालकों ने उन्हें दूसरी बस में यह कहकर बैठा दिया कि यह बस उन्हें अमृतसर, लुधियाना व अन्य स्थानों पर छोड़कर आएगी।
सवारियों ने कहा कि जब यह दूसरी बस शाहाबाद में आकर रुकी तो इसके चालक व परिचालक सवारियों को बीच रास्ते शाहाबाद में उतारने लगे। साथ ही वे उनको निर्धारित स्थान पर नहीं छोड़ने के लिए धमकाने लगे। इस पर सवारियां भड़क गईं और बहस हाथापाई तक पहुंच गई। सवारियों ने कहा कि वह बस नीचे नहीं उतरेंगी या तो उन्हें वहां छोड़ा जाए जिस शहर का उन्होंने किराया दिया है या फिर बस को पुलिस थाना में ले जाया जाए। इसी मामले को लेकर करीब बीस मिनट तक बहस चलती रही। एसआई रणदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने बस चालक व परिचालक व सवारियों को समझाया, जिस पर बस चालक व परिचालक ने कहा कि वह उन्हें अंबाला तक छोड़ आएंगे और वहां से अन्य बसों में बैठाकर उनके निर्धारित स्थानों पर रवाना कर देंगे। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि इस मामले में यदि कोई लिखित शिकायत आती है तो वे निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे।