{"_id":"65108c86cb5f5d53e106e004","slug":"scooty-rider-dies-in-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-5628-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
पिहोवा। अंबाला-हिसार हाइवे पर गांव बिलोचपुरा के निकट तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद स्कूटी उछलकर दूर खेत में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हादसे में कार भी सड़क के पास खदान में पलट गई, जिसमें कार सवार चालक को भी गहरी चोटें आई है। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह वासी बिलोचपुरा के रूप में हुई। आकाशदीप ने बताया कि उसके ताऊ स्कूटी पर अपने किसी काम से शहर जाने के लिए निकले थे। उनके पीछे वह अपने ट्रैक्टर से खेतों में जा रहा था। जब उसके ताऊ अंबाला हिसार हाइवे को क्रॉस करके शहर की तरफ जा रहे थे तो कैथल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। ताऊ को बेहोश अवस्था में देख वह उसे उठाकर प्राइवेट अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टरों ने सुखपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज के कार्रवाई शुरू कर दी है।