फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Scooty rider absconded after snatching eight thousand rupees on the pretext of asking for beedi

Kurukshetra News: बीड़ी मांगने के बहाने स्कूटी सवार आठ हजार रुपये छीनकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider absconded after snatching eight thousand rupees on the pretext of asking for beedi
कुरुक्षेत्र। बीड़ी मांगने के बहाने स्कूटी सवार तीन युवक एक व्यक्ति से आठ हजार रुपये झपट कर फरार हो गए। व्यक्ति पैदल दूध लेकर अपने घर लौट रहा था। पैसे कमीज की जेब में रखे हुए थे। थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में वीरेंद्र कुमार निवासी गांधी नगर ने बताया कि वह रोज की तरह मॉडल टाउन से दूध लेकर घर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में उसे सरस्वती ड्रेन के साथ गऊचरांद की तरफ जाने वाली सड़क पर तीन युवक मिले। उन्होंने उसे राम-राम कही और वह भी राम-राम कह के अपने घर की तरफ चलता रहा। फिर उनमें से एक युवक उसका पीछा करने लगा, जबकि उसके साथी स्कूटी रोककर पीछे ही खड़े रहे। उसके पीछे आ रहे युवक ने उससे बीड़ी मांगी, जिस पर उसने कहा कि वह बीड़ी नहीं पीता और न ही उसके पास बीड़ी है। उसने उससे एक बार और पूछा फिर उसकी कमीज की जेब से झपटकर आठ हजार रुपये छीन लिए। इस छीना झपटी में उसकी कमीज की जेब भी फट गई और आरोपी पैसे के साथ जेब का टुकड़ा भी लेकर अपने साथियों के साथ स्कूटी पर चीका रोड की तरफ भाग निकला। उसने घर जाकर अपने परिवार को पूरी घटना सुनाई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed