{"_id":"653978d348cfc583a8050ca4","slug":"scooter-riding-hotel-operator-dies-after-being-crushed-under-tractor-trolley-brother-injured-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-7523-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचले जाने से स्कूटी सवार होटल संचालक की मौत, भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचले जाने से स्कूटी सवार होटल संचालक की मौत, भाई जख्मी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर ज्योतिसर बस अड्डे के निकट ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचले जाने से स्कूटी सवार होटल संचालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई राजबीर जख्मी हो गया। दोनों भाई देर रात अपने पार्टनर से मिलकर अपने घर लौट रहे थे। मृतक की शिनाख्त महाबीर 43 हाल निवासी सेक्टर-आठ के रूप में हुई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में राजबीर ने बताया कि उसके भाई महाबीर ने शहर में पिपली रोड पर एक होटल लीज पर लिया हुआ था। इस होटल में अशोक भी उसके भाई का पार्टनर था। मंगलवार रात को उसका भाई स्कूटी पर उसे अपने साथ लेकर पार्टनर अशोक से मिलने ज्योतिसर के नजदीक डेरा यादव आया था। यहां अशोक से बातचीत कर वह दोनों भाई स्कूटी पर अपने घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वह लोग बस ज्योतिसर बस अड्डे के नजदीक पहुंचे पराली से लोडेड ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने गलत दिशा में आकर उनकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते उसका भाई सड़क पर और वह स्कूटी समेत सड़क के कच्ची साइड में गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया उसके भाई के सिर और छाती को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
गलत दिशा में चल रहे ओवरलोडिड वाहन
ज्योतिसर नहर पुल से कमोदा मोड़ से पहले तक पिहोवा की ओर जाने वाली सड़क बेहद ज्यादा खस्ताहाल है। इस कारण कारण ओवरलोडेड और भारी वाहन सड़क के दूसरी ओर गलत दिशा से जाते हैं। रात के समय अधिकतर वाहन चालक उसी दिशा से आगे बढ़ते हैं। इन दिनों फसल अवशेष से लोडेड ट्रैक्टर-ट्राली चालक उसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपी हुआ मौके से फरार
ज्याेतिसर पुलिस चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।