{"_id":"cb3c0b3c69bb4ee9cdd6a722435530e7","slug":"school-van-got-accident-girl-dead-because-of-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के कारण स्कूल वैन के साथ हादसा, छात्रा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के कारण स्कूल वैन के साथ हादसा, छात्रा की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के कारण कुरुक्षेत्र रोड पर चुनिया फार्म के नजदीक एक बस व स्कूल की वैन की टक्कर में एक स्कूली छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और 4 अन्य बच्चे भी घायल हो गए। हादसे में स्कूल वैन का चालक भी घायल हो गया। बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से वैन में फंसे चालक व बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चालक ने हादसे का कारण घनी धुंध बताया है। थाना पिहोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है।
सन थोमस स्कूल के बच्चों की वैन सुबह लगभग 8 बजे मुस्तापुर की ओर से आ रही थी और पिहोवा की ओर से एक रोडवेज की बस जा रही थी। जब बस चुनिया फार्म के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रही स्कूल वैन से टकरा गई। इसके बाद संतुलन बिगड़ने के कारण स्कूल वैन बस के पीछे आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। इस दुर्घटना में ट्रॉली फार्म की रहने वाली पहली कक्षा की छात्रा रमनदीप की मृत्यु हो गई तथा हरमन, अंकुश, अनिष्का व साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में वैन चालक बूटा मसीह को भी काफी चोटें आई। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बच्चों के परिजनों को सूचित किया। पास पर रह रहे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनजीत सिंह की कार द्वारा घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। देखते-देखते हस्पताल में परिजनों व स्कूल प्रशासन का तांता लग गया और हर आदमी बच्चों के ईलाज में जुट गया।
मृतक रमनदीप कौर के पिता रणजीत सिंह ने रूंधे गले से बताया कि उन्हें क्या पता था कि आज उसकी बडी बेटी रमनदीप कौर घर नहीं लौटेगी। सुबह रमनदीप व उसकी छोटी बहन हरमन को हर रोज की तरह बडे़ प्यार से स्कूल भेजने के लिए तैयार किया था। खुशी खुशी दोनों बेटियों को टाली फार्म से स्कूल वैन में बिठाया था। मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल अन्य बच्चे अंकुश ने अनिष्का के पिता डेनियल मसीह ने बताया कि परमात्मा की कृपा से उनके बच्चे बच गए। अंकुश की बाजू में फ्रैक्चर है। एक बार तो इस घटना की सूचना मिलते ही उनके हाथ पांव फूल गए थे। बच्चों को मामूली चोट होने से उन्हें राहत मिली है। स्कूल प्रशासन ने स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया और सारा स्टाफ बच्चों के ईलाज में लग गया। घायल ड्राईवर बुटा मसीह ने बताया कि सुबह धुंध के कारण उन्हें पता नहीं चला और बस ने टक्कर दे मारी जिस कारण यह घटना घटी। वैन में आठ बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्कूल वैन एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली से भी टकराई थी।
स्कूल कर रहा आदेशों की अवहेलना : आश्री
हादसे की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंचे जिला उप शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री ने बताया कि संत थॉमस स्कूल का समय सुबह 8 बजे से ढाई बजे तक है जो कि सरकारी आदेशों की अवहेलना है। धुंध के चलते सरकार ने सभी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 9 से शाम साढ़े 3 बजे तक तय किया हुआ है। जांच करने पर स्कूल टाईमिंग 8 बजे से ढाई बजे पाया गया है। वैन सफेद रंग की है। इस बारे में आरटीओ से जांच कराई जाएगी कि उक्त गाड़ी का परमिट भी है या नहीं तथा सारी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
गांववासी मनजीत सिंह, कुलजीत सिंह, मदन मसीह, दिवान चन्द, ज्ञान चन्द, सुखचैन सिंह, सुंदर मसीह ने मांग की है कि इस सड़क के दोनों ओर लोगों ने मकान बनवाए हुए हैं और कई बार गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं, स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। गांववासी जल्द ही उपायुक्त व भाजपा नेताओं को मिलेंगे।