फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   School bus and truck collide in Ladwa; bus driver injured.

Kurukshetra News: लाडवा में स्कूल बस व ट्रक में भिड़ंत, बस चालक घायल

Wed, 22 Jul 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 Jul 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
School bus and truck collide in Ladwa; bus driver injured.
लाडवा। कस्बे में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस व ट्रक में जबरदस्त आमने-सामने से भिड़त हो गई। इस भिड़त में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लाडवा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। फिलहाल चालक की हालात स्थिर बताई जा रही। इस हादसे में गनीमत रही की जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में कोई बच्चा सवार नहीं था। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। चालक की पहचान सुगनी देवी स्कूल बस चालक रमेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक स्कूल बस लाडवा कस्बे से बच्चों को स्कूल लाने के लिए निकली थी। उसी समय इंद्री चौक के पास एक सामने से आ रहे ट्रक के साथ जबरदस्त भिड़त हुई। दोनों की भिड़त का एक दम से धमाका सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया। बस व ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने के बाद लाडवा थाना व डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई और पता लगा रही है कि किसी चालक की गलती के वजह से यह हादसा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed