{"_id":"628a96ffd9e0585a7639d00c","slug":"scholarships-distributed-to-students-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1090649194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को वितरित की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को वितरित की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
छात्रवृत्ति पाने वाले लेने वाले विद्यार्थियों के साथ मुख्यातिथि चंद्रभान गुप्ता व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के 26वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, रतन लाल बंसल, राजन जिंदल, डॉ. आईसी मित्तल, कपूरचंद गर्ग, नरेश मित्तल, प्रवीण मित्तल व अश्वनी ने छात्रवृत्ति वितरित की। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने में सेवा ट्रस्ट यूके तथा डाबर इंडिया ने विशेष सहयोग किया। सेवा ट्रस्ट यूके से नरेश मित्तल ने कहा कि मैसी की योजना समाज में वास्तव में सराहनीय है। इस योजना को पूरे देश में अपनाए जाने की आवश्यकता है। शिक्षा ऐसा धन है जो जीवन में हमेशा साथ रहता है, जिसे कोई छीन नहीं सकता है।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज ने पिछड़े लोगों को सहयोग करने के साथ शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम किया है। युवा समाजसेवी राजन जिंदल ने कहा कि मैसी की योजना वास्तव में बहुत ही सराहनीय है। इस योजना से पूरे प्रदेश में नाम रोशन हुआ है और अन्य जिलों में इस योजना का अनुसरण प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन
समाजसेवी रतन लाल बंसल ने कहा कि मैसी वैश्य अग्रवाल पंचायत के कार्यों में भी आगे बढ़कर सहयोग करती है। मैसी की टीम बच्चों को शिक्षित करने के कार्य से पूरे समाज का नाम रोशन कर रही है। मैसी के मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला ने पिछले 12 वर्षों में मैसी की गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मोहित गुप्ता ने मंच संचालन किया। मैसी के प्रधान विनय गुप्ता एवं महासचिव कपिल मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में अशोक गर्ग, मुनीश मित्तल, जंग बहादुर सिंगला, जवाहर गोयल, बीबी जिंदल, बृज जिंदल, विजय गर्ग, योगेश गर्ग, सुमित गर्ग, अजय गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, डॉ. रोहतास गुप्ता, डॉ. मोनिका दीक्षित, विपिन गर्ग इत्यादि मौजूद रहे।