{"_id":"62b4c6f8d7ac31414847d846","slug":"scenes-of-mahabharata-will-be-seen-in-the-statue-of-bhima-kurukshetra-news-knl1124604110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिसर में श्री राम, श्रीकृष्णा और तिरुपति बालाजी के मंदिर की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिसर में श्री राम, श्रीकृष्णा और तिरुपति बालाजी के मंदिर की रखी आधारशिला
विज्ञापन
ज्योतिसर में उडुपी की संस्था श्रीरमनजन्य प्रतिष्ठाना की तरफ से बनाए जा रहे भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और तिरुपति बालाजी के भव्य मंदिरों की श्लोकोच्चारण के बीच वीरवार को आधारशिला रखी गई। इस दौरान विधायक सुभाष सुधा और उपायुक्त मुकुल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विधायक और उपायुक्त के साथ चेन्नई से विधायक जीके मणी ने संस्थान के प्रोजेक्ट और भूमि का अवलोकन किया। इस मंदिर में भीम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा का बेस 40 फुट होगा और 32 फुट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा में नीचे से लेकर ऊपर तक महाभारत के दृश्य नजर आएंगे।
प्रोजेक्ट के तहत इस मंदिर परिसर में गौशाला, विद्या शाला, वैदिक शोध केंद्र, यात्री निवास और यज्ञशाला का भी निर्माण होगा। दो एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्रोजेक्ट पर संस्था द्वारा करीब 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर विश्व में पर्यटन स्थली के रूप में विख्यात हो चुकी है। इस गीता स्थली की महत्ता और लोकप्रियता तथा धार्मिक दृष्टि से इस स्थल को देश-दुनिया के लोग पसंद करने लगे है। इसलिए अब निजी संस्थान भी इस स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में गीता स्थली ज्योतिसर में उडुपी की संस्था की तरफ से भव्य और विशाल मंदिर का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद निश्चित ही पर्यटकों को एक ओर दर्शनीय स्थल देखने का अवसर मिलेगा। इस संस्था के द्वारा ज्योतिसर में ढांड रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर 2 एकड़ जमीन खरीदी गई है। इस कार्यक्रम में केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, पूर्व सरपंच राजेश गुर्जर, प्रवीण कुमार, देवी दयाल शर्मा, सुभाष शर्मा बारना, केडीबी सदस्य केसी रंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विश्वाप्रिया तीर्था स्वामी व विश्वा प्रसन्न तीर्था स्वामी, संस्था के प्रतिनिधि विपिन व प्रहलाद ने कहा कि इस मंदिर में भीम की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा की खास बात यह रहेगी 32 फुट की प्रतिमा एक पीस पत्थर को तराश कर बनाई जाएगी। यह पत्थर तमिलनाडु के सालम जगह से मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण राजस्थान के गुलाबी और काले पत्थर से किया जाएगा। इस मंदिर की चाहर दिवारी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता याद करवाएगी। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में माधवाचार्य मुल्ला महासमस्थाना का जीवन परिचय भी देखने को मिलेगा।