फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sawan Kushwaha first in poster making competition, Kurukshetra

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में सावन कुशवाहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sawan Kushwaha first in poster making competition, Kurukshetra
पोस्टर प्रदर्शनी को देखती प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने मानवता के लिए यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के योगदान और महत्व को दर्शाया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा ने छात्राओं की ओर से बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की 13 छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम पुरस्कार सावन कुशवाहा बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय पुरस्कार हरप्रीत कौर, एमकॉम अंतिम वर्ष, तृतीय पुरस्कार अनु बीए प्रथम वर्ष और सांत्वना पुरस्कार तविशी बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेता छात्राओं और प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए प्राचार्य ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने गठन के समय से ही लगातार मानवता की सेवा में संलग्न है। विश्व में कहीं भी कोई आपात स्थिति आती है तो रेडक्रॉस के स्वयंसेवक अग्रणी पंक्ति में रह कर सेवा और समर्पित भाव से कार्य करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर हम सभी को मानवता की सेवा के लिए संकल्प लेना चाहिए। निर्णायक मंडल में डॉ. श्वेता सैनी, ज्योति और तनु शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed