{"_id":"62e19aab963bf94af7146d98","slug":"satyagraha-of-congressmen-against-center-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116023378","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का केंद्र के खिलाफ सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का केंद्र के खिलाफ सत्याग्रह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ईडी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को सत्याग्रह किया। कांग्रेस भवन पर आयोजित सत्याग्रह के दौरान पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई सहित अन्य जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया।
सत्याग्रह की अगुवाई पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा और लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने की। पूर्व मंत्री अरोड़ा ने कहा कि आज देश के अंदर ऐसी स्थिति हो चुकी है कि जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग किया जाता है। ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग व न्याय पालिका पर जनता का भरोसा है। अगर किसी प्रदेश में कोई घटना घट जाए और प्रदेश की सरकार से लोग सहमत न हो तो सीबीआई की जांच की मांग की जाती है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि इतनी महंगाई बढ़ रही है कि आम जनता का जीना दूभर हो गया है। डॉ. मनमोहन सिंह के शासन में देश की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी थी, लेकिन आज डॉलर 80 रुपये से भी ऊपर चल रहा है। पूरे देश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। इन सब मुद्दों पर आवाज उठाने पर केंद्र की ओर से ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व विभिन्न प्रदेशों के अन्य पार्टियों के नेताओं को तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक मेवा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी पूछताछ के खिलाफ नहीं है लेकिन बार-बार पूछताछ के नाम पर बुलाकर तंग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। इस मौके पर कांग्रेस नेता मनदीप चट्ठा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी भिवानी खेड़ा, मेहर सिंह रामगढ, सुभाष पाली, बिमला सरोहा, लक्ष्मीकांत शर्मा, रणबीर बूरा, पृथ्वी सिंह तुर्क, राजकुमार पिंडारसी, अशोक शर्मा पहलवान, पूर्व पार्षद मन्नू जैन, सुधीर चुघ आदि मौजूद रहे।