फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sarva Karamchari Sangh joins guest teachers' agitation, warns of protests in all districts

Kurukshetra News: अतिथि अध्यापकों के आंदोलन में उतरा सर्व कर्मचारी संघ, सभी जिलों में प्रदर्शन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sarva Karamchari Sangh joins guest teachers' agitation, warns of protests in all districts
कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का समर्थन मिल गया। संघ के राज्य स्तरीय नेताओं ने कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों के चार लाख से अधिक कर्मचारी अतिथि अध्यापकों के साथ हैं और मांग पूरी नहीं होने पर सभी जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों के बावजूद सरकार ने नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। उनका कहना था कि अदालतों ने लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने तथा संबंधित लाभ देने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अब तक इनका पालन नहीं हुआ। धरने के 30वें दिन महेंद्रगढ़ जिले के अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे के लिए मोर्चा संभाला। धरने की अध्यक्षता सुमेर सिंह यादव ने की। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करते हुए सभी पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए तथा उन्हें एरियर, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित अन्य लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed