फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sarpanch's wife's murder case: Police will send viscera to Moginand and Madhuban

सरपंच की पत्नी की हत्या का मामला : पुलिस मोगीनंद और मधुबन भेजेगी विसरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch's wife's murder case: Police will send viscera to Moginand and Madhuban
कुरुक्षेत्र। डोडा खेड़ी गांव में शनिवार को जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में सरपंच की पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी दंपती फरार चल रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है ताकि यशोदा 28 की मौत की वजह स्पष्ट हो जाए। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विसरा मोगीनंद पंचकूला और मधुबन भेजेगी ताकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट से सही कारण सामने आ जाए।
विज्ञापन

बता दें शनिवार को आरोपी अशोक कुमार ने अपने चचेरे भाई गांव के सरपंच अनिल कुमार पर जमीन विवाद को लेकर अपनी पत्नी के साथ हमला किया था। इसमें बीच-बचाव करने आई अनिल की पत्नी यशोदा पर भी दंपती ने लात और डंडे से हमला किया था। इसमें यशोदा की मौत हो गई थी। पुलिस ने दंपती के साथ चार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

उधर, थाना सदर थानेसर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी आरोपी दंपती फरार चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed