फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sarpanch's son dies after being hit by canter

Kurukshetra News: कैंटर की चपेट में आने से सरपंच के बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch's son dies after being hit by canter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। आरोपी कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव छोड़पुर के सरपंच जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा गौरव शुगर मिल में फिटर मैकेनिक के तौर पर नौकरी करता था।

हर रोज की तरह वह बुधवार सुबह आठ बजे ड्यूटी के लिए घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। वह भी उसके पीछे ही शाहाबाद में निजी काम से जा रहा था। जैसे ही गौरव प्रिंस होटल के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गौरव सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी कैंटर चालक भी कैंटर रोककर आ गया। उसने अपना नाम रितेश बताया। भीड़ एकत्रित होते देख वह मौका पाते ही फरार हो गया जबकि गौरव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed