{"_id":"63fa77a3551e37ffdd0f2eb7","slug":"sankirtan-of-khatu-shyam-kurukshetra-news-c-18-1-41491-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्राचीन हनुमान मंदिर में किया श्री खाटू श्याम एवं बाला जी संकीर्तन, झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्राचीन हनुमान मंदिर में किया श्री खाटू श्याम एवं बाला जी संकीर्तन, झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन हनुमान मंदिर में किया श्री खाटू श्याम एवं बाला जी संकीर्तन, झूमे श्रद्धालु
फोटो 11

संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री सनातन धर्म महाबीर दल की ओर से 21 फरवरी से चार दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। मेले के समापन समारोह शुक्रवार रात्रि दल द्वारा श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के सहयोग से श्री खाटू श्याम एवं बाला जी के संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन की शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में स्टालवार्ट फांउडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने किया।
मुख्यातिथि समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी भाईचारा तो बढ़ता ही है और लोगों मैं भक्ति भाव भी बढ़ता है। इस प्रकार के आयोजनों का समय-समय पर आयोजन होते रहना चाहिए। वहीं श्री सनातन धर्म महाबीर दल के प्रधान सुदेश बंसल ने बताया कि दल द्वारा हर वर्ष चार दिवसीय हनुमान मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दल द्वारा मेले के दौरान दूसरी बार श्री खाटू श्याम जी के संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्याम प्रेमियों ने भाग लिया।
संकीर्तन में भजन गायिका रेखा सुरभि व बाबैन की भजन गायिका रजनी ने अपने भजनों से श्याम प्रेमियों के मन को छू लिया। इतना ही नहीं कीर्तन में भजन गायिका रेखा सुरभि द्वारा गाए गए भजन सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है, आओ-आओ सांवरे हमारे घर भी आओ पर सभी श्याम प्रेमी जमकर थिरके। कीर्तन के अंत में आरती की गई व प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर डा. अमृत गर्ग, योगेश सिंघल, सुदेश, जोगध्यान, सुरेन्द्र गुप्ता, विकास सिंघल, पवन बंसल, घनश्याम काम्बोज, अश्वनी चोपड़ा, अनुज गर्ग, दुर्गेश गोयल, रामकुमार, सुनील गर्ग, विशाल गर्ग, पियूष, राजीव कंसल, मानिक सहित भारी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद थे।