फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation workers up in arms in Kurukshetra Stormed the Municipal Council office and scuffled

कुरुक्षेत्र में भड़के सफाई कर्मचारी: नगर परिषद कार्यालय में घुसे, सफाई दरोगाओं के साथ की धक्का मुक्की

Tue, 01 Sep 2026 01:27 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 01 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

महिला सफाई कर्मचारियों का आरोप था कि दरोगा बनारसी, राजेंद्र कुमार, सत्यवान मैं उनके आंदोलन में शामिल हो रहे हैं और अधिकारियों से मिली भगत कर आंदोलन को कमजोर करने में लगे हैं।

विज्ञापन
Sanitation workers up in arms in Kurukshetra Stormed the Municipal Council office and scuffled
पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा  - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर परिषद कार्यालय पर धरना दे रहे सफाई कर्मचारी उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूकने के बाद परिषद कार्यालय में घुस गए, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मिली भगत का आरोप लगाते हुए सफाई दरोगाओं के साथ धक्का मुक्की की। करीब आधा घंटा तक जमकर हंगामा हुआ और बाद में पुलिस पहुंची तो स्थिति को काबू किया।

विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि धक्का मुक्की मारपीट में भी बदल गई और सूचना मिलने पर थाना कृष्णा गेट प्रभारी नरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। बाद में आरोपी महिला सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सफाई दरोगाओं ने पुलिस को शिकायत भी दी। महिला सफाई कर्मचारियों का आरोप था कि दरोगा बनारसी, राजेंद्र कुमार, सत्यवान मैं उनके आंदोलन में शामिल हो रहे हैं और अधिकारियों से मिली भगत कर आंदोलन को कमजोर करने में लगे हैं।
विज्ञापन




इसी मंशा के साथ ही वे अधिकारियों के पास कार्यालय में आए हुए थे जिसका विरोध किया तो वह हंगामा पर उतर आए। उधर सफाई दरोगाओं ने आरोप लगाया कि वे निजी काम से कार्यालय में आए हुए थे और उनके साथ बेवजा है मारपीट की गई है। पूरे घटनाक्रम के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार भी अपने कार्यालय में मौजूद थे। थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed