फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation officials took over a measured kick, Kurukshetra

स्वच्छता को लेकर नपा अधिकारियों को लगाई लताड़

Thu, 15 Sep 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 15 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने प्रशासनिक अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी विभागों की एक बैठक ली जाएगी। जिसमें सभी की रिव्यू रिपोर्ट मांगी जाएगी कि संबंधित विभागों ने अपने-अपने कार्यों को समयावधि में पूरा किया है या नहीं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नपा अधिकारियों की भी लताड़ लगाई। बुधवार को नगर के कुछ लोगों ने नगर में गंदगी की शिकायत राज्यमंत्री से की जिस पर राज्यमंत्री ने नपा अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि पार्कों के रख-रखाव व सौन्दर्यीकरण के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं और अगर नगर में जगह उपलब्ध हुई तो अतिरिक्त पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में पार्षद कमान संभाल चुके हैं और जल्द ही प्रधान बनने के बाद सभी वार्डों के विकास कार्य भी नियमित व समान रूप से शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर विक्रम अटवान, बसंत राणा, अमरजीत सिंह डांगी, हरसिमरण सिंह सिद्दू, नीटू राणा,  कर्णराज सिंह तूर, अरूण कंसल, मुलख राज गुंबर कमल शर्मा एडवोकेट सहित  अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed