फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sandeep missing from Kurukshetra railway station

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से मिला गुरुनानक कॉलोनी से लापता संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sandeep missing from Kurukshetra railway station
गुरु नानक कॉलोनी से एक सप्ताह पहले संदिग्ध हालात में लापता हुआ 12 वर्षीय संदीप कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से मिला है। रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बच्चे को स्थानीय पुलिस की मदद से परिजनों तक पहुंचाया। मां रजनी और पिता सोमनाथ बच्चे को ढूंढने में मदद करने वाले पुलिसकर्मियों का आभार जताया।
विज्ञापन

मां रजनी ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसका बेटा संदीप घर से खेलने के लिए गया था और लापता हो गया था। तभी से वह लोग उसे ढूंढ रहे थे। बच्चे ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में लंगर खाने के बाद बस में बैठ गया। बस ने उसे कुरुक्षेत्र पुराने बस अड्डे पर उतार दिया था। इसके बाद वह रास्ता भटक कर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। यहां पर वह कई दिन तक रहा। इस दौरान वह लोगों से खाना लेता था और रात को स्टेशन पर ही सो जाता था। कई दिन से वहां तैनात पुलिसकर्मी उसे कई दिन से देख रहे थे। बुधवार को बच्चा पानी पीने के लिए वाटर कूलर पर गया तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे अपने पास बैठाकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने वीडियो कॉल पर परिजनों से बच्चे की पहचान कराई। उसके बाद उन्होंने परिजनों को बुलाकर बच्चे को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed