फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Samani village pond will be developed as tourism, Rs 3 crore will be spent

Kurukshetra News: पर्यटन के रूप में विकसित होगा समानी गांव का तालाब, खर्च होंगे तीन करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Samani village pond will be developed as tourism, Rs 3 crore will be spent
कुरुक्षेत्र। जिले में अब ग्रामीण पर्यटन की ओर भी सरकार ने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। समानी गांव में तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके अनुसार प्रथम चरण में एक तालाब के निर्माण कार्य को पूरा किया जा चुका है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। अब दूसरे चरण में गांव के तालाब को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित किया जाएगा, इस परियोजना के लिए सरकार ने करीब तीन करोड़ रुपये का बजट भी पारित किया है।
विज्ञापन

हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन के प्रधान सलाहकार प्रभाकर कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को गांव समानी व झिरबड़ी में तालाब का निरीक्षण किया। इससे पहले प्रधान सलाहकार, पंचायती राज विभाग के चीफ इंजीनियर यशवीर सिंह, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता अमन ने समानी गांव में प्रथम चरण में बनाए गए अमृत प्लस प्लस तालाब का अवलोकन किया। इसके बाद साथ लगते दूसरे तालाब का निरीक्षण किया। यहां पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गंदे पानी की निकासी को रोका जाए और पानी का ट्रीटमेंट करने के उपरांत ही तालाब में डाला जाए।
विज्ञापन

प्रधान सलाहकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाना है, इसलिए तालाब की मिट्टी को निकाला जाए, चारों तरफ फिरनी बनाई जाएं और गंदे पानी की निकासी को रोका जाए तथा पानी का ट्रीटमेंट करने के बाद ही तालाब में डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सलाहकार ने कहा कि हरियाणा पौंड अथॉरिटी की तरफ से समानी गांव के दो तालाबों को अलग-अलग चरण में विकसित करने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव के लिए सरकार की तरफ से तीन करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। इस गांव के एनएच-44 पर स्थित तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा चुका है और अब दूसरे चरण में गांव के अंदरुनी तरफ तालाब को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस जगह पर काफी संख्या में विदेश पक्षी रहते हैं, इसलिए इन पक्षियों को देखते हुए इस तालाब को बर्ड सेंचुरी के रूप में तैयार किया जाएगा। इस तालाब के चारों तरफ फलदार पौधे लगाए जाएंगे और रात को रोशनी के लिए सोलर लाइट लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के बैठने के लिए बैंच सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस तालाब के चारों तरफ मार्ग तैयार किया जाएगा ताकि लोग सुबह और सायं के समय में सैर कर सकें। सरकार की योजना है कि इन दोनों तालाबों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। यह तालाब जीटी रोड एनचएच 44 पर स्थित हैं। इसलिए पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इस मौके पर पौंड अथॉरिटी से आशुतोष और पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed