फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saints and priests watched 'The Kashmir Files' movie, Kurukshetra

संतों और पुरोहितों ने देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Saints and priests watched 'The Kashmir Files' movie, Kurukshetra
पत्रकारों से बातचीत करते महंत बंसीपुरी व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मठ मंदिर अखाड़ों के संत और पुरोहितों ने अपने सेवकों के साथ बुधवार को सिनेमा में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। संतों का कहना है कि ये तो 1990 में कश्मीर के हिंदुओं पर हुए जघन्य अत्याचार व पलायन की आधी अधूरी कहानी के कुछ अंश ही हैं।
फिल्म देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी बंसीपुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से कश्मीरियों पर जुल्म हुए हैं, सरकार को अब उन्हें फिर विस्थापित करने का काम करना चाहिए। स्वामी अनूप गिरी ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया कि किस प्रकार से एक विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल से हिंदू समाज के खिलाफ प्रचार होता था, लेकिन सनातन धर्म मे मंदिरों से कभी भी ऐसा दुष्प्रचार नहीं हुआ।
विज्ञापन

कश्मीर विस्थापित अशोक जाड ने बताया कि फिल्म में जो दिखाया गया वो जुल्मों का दस प्रतिशत भी नहीं है। उनके जुल्मों को देखकर हमारी आंखों से खून के आंसू निकलते हैं, हम उनके जुल्मों के चश्मदीद गवाह हैं। इस अवसर पर स्वामी रोशन पुरी, अनूप गिरी, स्वामी हरिओम दास परिवर्जक, वासुदेवानंद, विशालमनी ,महात्मा दिव्यानंद, जगन्नाथ पुरी, रोहित कौशिक, कथावाचक सुखदेव आचार्य, पुजारी सुशील तिवारी, एमके मोदगिल, जयपाल शास्त्री, प्रमोद कौशिक, हरीश शर्मा, सुरेश जोशी, विजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed