{"_id":"69ac79e99db69667630df03f","slug":"saini-dharamshala-which-started-with-one-roof-has-today-expanded-to-fifty-rooms-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-151196-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एक छत से शुरू हुई सैनी धर्मशाला आज पचास कमरों तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एक छत से शुरू हुई सैनी धर्मशाला आज पचास कमरों तक पहुंची
Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सैनी समाज सभा।
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क से सटे नीलकंठी यात्री निवास के सामने स्थित सैनी समाज सभा धर्मनगरी क्षेत्र में अपनी विशेष प्रतिष्ठा रखती है। अपने समुदाय के साथ सर्वसमाज के उत्थान के लिए भी संस्था ने सकारात्मक पहचान बनाई। सभा पिछले साठ साल से धर्मशाला निर्माण व रखरखाव से लेकर युवाओं के लिए हर स्तर पर मार्गदर्शन कर समाज और प्रदेश को आगे बढ़ाने में लगी है। सेवा कार्याें की बदौलत साल 1962 में नींव और 1966 में एक छत से शुरू हुआ धर्मशाला के विकास का सफर आज वर्ष 2026 में पचास कमरों तक पहुंच गया है। इसके अलावा दर्जनभर कमरों का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है।
संयुक्त सचिव रामस्वरूप सैनी ने बताया कि सभा की ओर से संचालित सलारपुर रोड पर छह एकड़ भूमि में बने सैनी स्कूल में समाज के बच्चे मामूली फीस के साथ एक से बारहवीं तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तीस साल से तीनों वक्त का भोजन, चाय लंगर सेवा नि:शुल्क है। भविष्य में बाबैन में जगह लेकर आधुनिक चिकित्सा सुविधा का अस्पताल बनाने की भी योजना है। प्रबंधक श्याम लाल सैनी ने बताया कि दूसरे राज्यों से आए पर्यटकों को हॉल की सेवा नि:शुल्क दी जाती है। सभी कमरों में एसी का प्रबंध है। 50 बच्चों की क्षमता की लाईब्रेरी है। बच्चों का खाना पीना सब नि:शुल्क है। कमरे के लिए 700 रुपए की फीस निर्धारित की गई है।
सबसे लंबे समय तक गुरदयाल सैनी रहे प्रधान
सबसे पहले प्रधान शिव शरण सैनी थे। उसके बाद बख्शी राम सैनी फिर अमर सिंह सैनी प्रधान बने। इनके बाद पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह सैनी प्रधान सर्वसम्मति से चुने गए। वे करीब 18 साल तक प्रधान पद पर काबिज रहने वाले पहले व्यक्ति रहे। उनके बाद बलजीत सिंह सैनी को सभा का प्रधान चुना गया। नई कार्यकारिणी अप्रैल 2025 में बनी। वर्तमान प्रधान गुरनाम सिंह ने नशे और गलत संगति से दूर रहकर उभरती पीढ़ी से शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वर्तमान पदाधिकारी, कार्यकारिणी
प्रधान - गुरनाम सिंह उदारसी
वरिष्ठ उप प्रधान - सत्यवान सजूमा
उप प्रधान - गुरमीत सिंह कलालमाजरा
महासचिव - अवतार सिंह प्रतापगढ़
संयुक्त सचिव - रामस्वरूप रतगल
कोषाध्यक्ष - जयपाल सैनी
सदस्य - दर्शन सिंह धुराली, करनैल सिंह हरिपुर, बृजलाल देवीदासपुरा, सुरेश बीड़ मथाना, रणबीर सैनी बिंट, हरिकेश रामशरण माजरा, अरुण लाडवा, लछमन दास कैथल, सतीश सीवन, जयसिंह नंदसिंहवाल, देवी सिंह धमतान साहिब।
ऑडिटर - अजमेर सिंह, जयपाल सैनी, दर्शन लाल सैनी।