फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sailja held meeting in Kurukshetra, Duties on Rahul Gandhi's visit

सैलजा ने कुरुक्षेत्र में ली बैठक, राहुल गांधी के दौरे को लेकर लगाई ड्यूटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sailja held meeting in Kurukshetra, Duties on Rahul Gandhi's visit
कुरूक्षेत्र। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करती प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा। - फोटो : Kurukshetra
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने राहुल गांधी की हरियाणा में 6 तथा 7 अक्तूबर को खेती बचाओ यात्रा को रविवार को कुरुक्षेत्र में बैठक आयोजित कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाईं। इस बैठक में छह जिलों के विधायकों, पूर्व विधायकों और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। कुमारी सैैलजा ने निर्देश दिए राहुल गांधी के दौरे को पूर्ण व्यवस्था के साथ अधिक अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को सुनिश्चित किया जाए। कुरुक्षेत्र पिपली रोड पर एक मैरिज पैलेस के सभागार में आयोजित इस बैठक में कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल और पानीपत के विधायकों, पूर्व विधायकों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधानसभा के पूर्व स्पीकर हरमोहिंद्र चट्ठा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा के विधायक मेवा सिंह, असंध के विधायक शमशेर गोगी, मुलाना विधायक वरूण चौधरी, सढ़ौरा की विधायक रेणू बाला, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक बंता राम बाल्मिकी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पवन गर्ग, पूर्व सीपीएस सुलतान जडोला, पूर्व विधायक जसबीर मल्लोर, अनिल धंतौड़ी, पूर्व मंत्री विजेंद्र कादियान, करनाल के गत विस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह, इंप्रूवमेंट जलेश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कुमारी सैलजा को विश्वास दिलाया कि कुरुक्षेत्र आने पर राहुल गांधी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया गया है कि 6 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे राहुल गांधी पिहोवा में पंजाब सीमा पर पहुंचेंगे। उसके बाद पिहोवा, ज्योतिसर व कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम कुरुक्षेत्र में ही होगा। सात अक्तूबर सुबह 9 बजे पिपली की अनाज मंडी में किसानों की सभा को संबोधित करेंगे और यात्रा नीलोखड़ी से होती हुई करनाल में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज अशोक अरोड़ा करेंगे बैठक
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा के किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। अरोड़ा ने बताया कि पांच अक्तूबर को प्रात: 10 बजे थानेसर हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक पंजाबी धर्मशाला में बुलाई गई है। इस बैठक में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed