फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SAD to fight for farmers' rights: State President

किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा शिअद : प्रदेशाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
SAD to fight for farmers' rights: State President
पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा व अन्य। - फोटो : Kurukshetra
विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर 25 सितंबर को होने वाले भारत बंद में शिरोमणि अकाली दल हरियाणा भी शामिल होगा। इतना ही नहीं, शिअद किसानों के कंधे से कंधा मिला कर उनके अधिकारों की लड़ाई भी लड़ेगा। यह घोषणा शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा ने की। वे बुधवार को धर्मनगरी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले बैठक में शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तजिंदरपाल सिंह लाडवा, प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह पुनिया, अकाल उस्तत ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के चेयरमैन ज्ञानी तेजपाल सिंह, गुरुद्वारा बैकुंठ धाम सेवा ट्रस्ट के प्रधान लखविंदर सिंह संधू, शिअद जिला प्रधान जरनैल सिंह बोढी, राजिंदर सिंह सोढी, शहरी जिला प्रधान तजिंदर सिंह मक्कड़, जिला वरिष्ठ उपप्रधान जगदेव सिंह गाबा, सुखपाल सिंह बुट्टर, करतार सिंह दामली, इंदरजीत सिंह सगू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा ने पिछले दिनों पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने सदैव ही किसान, मजूदर, व्यापारी व अन्य वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ी है। इसी कारण केंद्रीय मंत्री बीबी हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से त्याग पत्र दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान ने किसाना विरोधी तीन अध्यादेशों का डट कर विरोध करने का फैसला लिया है, जिसके चलते पार्टी की हरियाणा इकाई भी प्रदेश भर में किसान आंदोलन का खुल कर समर्थन करेगी। उन्होंने पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज बारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा दोगली बात करती हैं। उन्होंने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच करवाने के साथ-साथ किसानों पर दर्ज किए गए तमाम मुकदमे तुरंत वापस लेने की मांग भी की। उन्होंने चेताया कि यदि किसानों की जायज मांगें न मानी गई, तो वेे भारतीय किसान यूनियन के साथ मिल कर आगामी रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed